बाराबंकी, जनवरी 27 -- मसौली। सिंचाई विभाग गोरखपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता रविन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत निशुल्क बोरिंगों की जमीनी हकीकत देखी। लाभ प्राप्त करने वाले किसानों से सीधा संवाद भी किया। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत करपिया और टेरा दौलतपुर में किसानों को मिली निशुल्क उथली बोरिंग का अधीक्षण अभियंता रविन्द्र सिंह ने मध्यम एवं गहरे नलकूपों के साथ-साथ निर्मित उथले नलकूप योजना के अंतर्गत बने नए हौज व नालियों का सत्यापन किया। आधुनिक तकनीक से साढ़े सात हॉर्स पावर के पम्प सेट, ट्रॉली माउंटेड सोलरपम्प सेट की कार्यक्षमता को भी परखा गया। किसानों ने बताया कि सोलर पम्प सेट और नलकूपों से सिंचाई अब आसान हो गई है, लागत में कमी आई है और फसलों की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद जगी है। किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखी। अध...