ललितपुर, फरवरी 22 -- तालबेहट। थाना क्षेत्र के ग्राम रजावन मजरा टीला निवासी महिला ने खेत पर सिंचाई के दौरान मारपीट किए जाने का शिकायती पत्र दिया। पुलिस में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़िता सकुन पत्नी छक्कीलाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को दोपहर लगभग चार बजे वह अपने खेत पर मोटर चलाकर गेहूं की फसल सींच रही थी। इसी दौरान गांव के भैयालाल पुत्र रामदीन, राजकुमार पुत्र भैयालाल, रमेश पुत्र भैयालाल एवं शांति पत्नी रमेश लाठी व कुल्हाड़ी लेकर खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने बिजली की डोरी तोड़ दी तथा मोटर को कुंए में फेंक दिया। महिला का आरोप है कि मना करने पर लाठी व कुल्हाड़ी के मूंठ से मारपीट की गई। शोर सुनकर उनकी पुत्रवधू आरती पत्नी विनोद बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.