बदायूं, जनवरी 3 -- उघैती। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी किसान का शव उघैती थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर पटपरागंज में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान अपनी फसल की रखवाली के लिए गुरुवार शाम घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जरीफनगर के शादीपुर के रहने वाले छोटे लाल का जरीफनगर और उघैती थानों की सीमा पर खेत है। वह उसमें फसल की रखवाली की बात कहकर घर से गए थे। शुक्रवार सुबह पटपरागंज में अवधेश शर्मा के खेत में उनका शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव उघैती थाना क्षेत्र की सीमा में मिलने के कारण उघैती पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.