मैनपुरी, जनवरी 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सेहा खुर्द में खेतों की सिंचाई करने गए किसान की जिंदा जलने से मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया है। बताया गया है कि मृतक ने सिंचाई के दौरान शराब का सेवन कर लिया और वहीं आग जलाकर तापने लगा। इसी दौरान वह किसी तरह आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जल गया। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहा खुर्द निवासी संदीप कुमार पुत्र सर्वेश कुमार ने सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके ताऊ हजारीलाल के पुत्र 45 वर्षीय बेचेलाल कश्यप की रात में खेत पर पानी लगाते समय जलकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कुर्रा थाना प्रभारी विक्रांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए...