एटा, अप्रैल 17 -- खेत पर युवक का शव पड़ा मिला। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं मिली है। थाना सकरौली के गांव बबूलगढी तखावन निवासी उमेश कुमार (25) पुत्र अशर्फी लाल का शव बुधवार को खेत में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। कहना है कि कई साल पहले भी हत्या का प्रयास किया गया। गुरूवार की देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है साथ ही हार्ट अटैक से मौत की वजह बताई गई है। सकरौली पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.