हापुड़, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में खेत पर डोले को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोस के खेत पर काम कर रहे पिता पुत्र समेत चार आरोपियों ने मिलकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र समेत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में जिला गौतम बुद्ध नगर थाना बिसरख के पंचशील कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव हसनपुर में खेत खरीदा हुआ है। शनिवार सुबह वह खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के खेत के सुभाष अपने पुत्र दीपक, योगेश और बोबी ने आकर डोल को लेकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सुभाष ने सिर में पत्थर से हमला कर दिया। दीपक और योगेश ने डंडों से मारपीट की। योगेश ने पास में रखे फावड़े को उठाया और जान से मारने की नीयत से हम...