बदायूं, जनवरी 28 -- फोटो-बदायूं, संवाददाता। फसल की सिंचाई के लिए खेत पर गए किसान की ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जान नहीं बच सकी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी ओमवीर सिंह 44 वर्ष पुत्र रामपाल सिंह मंगलवार सुबह अपनी आलू की फसल की सिंचाई के लिए खेत गए थे। खेत में मौजूद ट्यूबवेल को चलाने के दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया। बिजली का झटका लगने के बाद ओमवीर वहीं गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ समय तक ओमवीर जब घर नहीं लौटे, तो परिजन खेत पहुंचे। वहां उन्हें मृत अवस्था में ट्यूबवेल में पड़े पाया। उनके शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ह...