शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- बंडा। उगनापुर गांव में खेत पर ट्यूबवेल से सिंचाई करने गए 50 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सुखदेव ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रामशरन खेत पर सिंचाई करने गए थे। सुबह तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए। खेत पर पहुंचने पर वह ट्यूबवेल के पास मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुत्र ने पिता की मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रामशरन की मौत से परिवार में शोक है। पत्नी गंगा देवी और पुत्र अरविंद व सुखदेव का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प...