बागपत, फरवरी 16 -- मलकपुर गांव में खेत में जा रहे युवक पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने सरियों से हमला बोल दिया। एक हमलावर ने उसकी आंख में सरिया घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलकपुर गांव का रहने वाला सौरभ पुत्र रिषिपाल ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत में जा रहा था। उसके खेत पहुंचते ही दो लोग हाथों में सरिया लेकर वहां पर पहुंच गए और गाली-गलौच करते हुए उस पर सरियों से हमला बोल दिया। एक हमलावर उसकी आंख में सरिया घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने गांव के हवा सिंह और उसके पुत्र निखिल के खिलाफ रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.