आगरा, नवम्बर 9 -- ढोलना थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने खेत पर आत्महत्या के उद्देश्य से फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीण को फंदे से उतार लिया। तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह करीब नौ बजे खेत पर 55 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र टोडी सिंह निवासी ढोलना के फांसी लगा लेने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए और उन्होंने कुंवरपाल को फंदे से उतार लिया। तब तक कुंवरपाल की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.