फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना रजावली क्षेत्र के गांव रुधऊ में एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना रजावली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता निवासी रुधऊ ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की दोपहर अपने खेत पर खुरपी लेकर घास लेने गई थी। इसी दौरान नगला धीमर निवासी युवक बबलू पुत्र छदामीलाल पीछे से आया और उसे जबरन पकड़कर गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जमीन पर पटक लिया। पीड़िता ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और मौके से भागी। पीड़िता ने थाना रजावली पहुंचकर तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...