हापुड़, फरवरी 19 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में पत्नी के साथ अपने खेत पर गए व्यक्ति पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी उमेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जनवरी की शाम करीब छह बजे वह अपनी पत्नी कुसुम के साथ अपने खेत पर पहुंचा था। उसी दौरान गांव निवासी देवेंद्र, अंकित, सुमित, गोलू उर्फ नितिन, गांव भरना निवासी लविश तथा हसनपुर निवासी नीटू ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर धमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.