कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर देहात। सर्दी से लगातार लोगों की मौत हो रही है। शनिवार सुबह खेतों पर गए सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया की मडैया गांव का एक किसान सर्दी लगने से गश खाकर गिर गए। घर लाए जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले में सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। जनपद में कड़ाके की सर्दी से हार्ट अटैक के साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। रात में खेतों पर काम करने जाने वाले किसानों, बच्चों, बुजुर्गों के साथ स्वास व हार्ट के मरीजों के लिए शीतलहर व कड़ाके की सर्दी घातक साबित हो रही है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से पीड़ित होकर लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया की मडैया गांव के रहने वाले पचास वर्षीय मदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.