कानपुर, फरवरी 18 -- मूसानगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार शाम को खेत पर गई एक किशोरी को दबोच कर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में परिजन जब आरोपित के यहां शिकायत करने गए तो उनके साथ दबंगों ने मारपीट की। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तेरह साल की किशोरी बुधवार शाम को खेत पर गई थी। वहां उसे अकेला देखकर गांव के ही अशोक निषाद ने उसको जबरन दबोच कर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना बताई। इस पर परिजन आरोपित के घर उलाहना देने गए तो आरोपित के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इस पर पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ मूसानगर रीना गौतम ने बताया कि दुष्कर्म व एससी एसटी एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.