मैनपुरी, अगस्त 26 -- थाना क्षेत्र के ओय ठार में बाइक फिसलने से युवक की दबकर मौत हो गई। युवक धान के खेत में खाद लगाने के लिए खाद की बोरी बाइक से ले जा रहा था। परिजन उसे घायलावस्था में गोधना सीएचसी ले गए। जहां से उसे फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक घर का इकलौता चिराग था और उसकी शादी भी रुकी हुई थी। थाना क्षेत्र के ग्राम ओय ठार निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र सोपाली घर का इकलौता चिराग था। सोमवार की शाम संदीप बाइक से खाद लेकर गांव से खेत पर जा रहा था। तभी गांव जाने वाले मार्ग पर लगभग पांच बजे बाइक फिसल गई। जिससे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए गोधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.