मेरठ, फरवरी 16 -- मुंडाली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती का फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने बताया कि युवती थोड़ी सी मंदबुद्धि है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी रविवार को खेतों में काम करने के लिए गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। दंपति ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रुप से थोड़ी कमजोर है। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी राम गोपाल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.