संभल, जून 13 -- जनपद बदायूं में गुरुवार की सुबह खेत पर काम करने गई महिला को सांप ने काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि कोतवाली के गांव मौलागढ़ में किशोरी को बुधवार की रात सांप ने काट लिया। अस्पताल में उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर घर चली गई। जनपद बदायूं के थाना व कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी अमरवती 55 वर्ष पत्नी छोटेलाल गुरुवार की सुबह खेतों पर काम करने गई थी। वह खेत पर घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसकी दाएं हाथ की अंगुली में काट लिया। जब उसे सांप काटने की जानकारी तो उसने परिजनों को बताया। परिजन उसे झांड फूंक वालों के पास ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे शहर के सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.