झांसी, दिसम्बर 17 -- बबीना थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव मुरारी में खेत पर पानी लगा रहे युवक की किसी बिजली के करंट से झुलसकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मुरारी के रहने वाले आशाजीत राजपूत किसान थे। उनका बेटा रीतेश राजपूत भी खेती में हाथ बंटाता था। उन्होंने बंटवाई पर खेत लिया था। बीती देर रात वह खेत पर पानी लगाने गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। वह खेत पर काम कर रहा था। तभी कोई तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास से ग्रामीण मदद को दौड़े। उन्होंने किसी तरह लाइन बंद करवाई। उसे लाठी के सहारे तार से अलग किया। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार फूट-फूटकर रो पड़ा। मृतक के...