नोएडा, दिसम्बर 3 -- रबूपुरा। खेत पर कब्जा करने की शिकायत से गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार पर लोहे की रॉड, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही। रबूपुरा निवासी इमरान ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके और परिवार के कुछ अन्य लोगों की जमीन पर नफीस और उसके परिजनों ने जबरन कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत पीड़ित ने अधिकारियों से की थी। आरोपी इसी बात के चलते उनसे रंजिश रखते हैं। इमरान अपने भाई नईम समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नफीस, आमिर और शाकीर और कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में इमरान, नईम और वसीम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां नईम की हालत...