अलीगढ़, जनवरी 8 -- हरदुआगंज, संवाददाता। लालच आदमी से जो न करा दे वह थोड़ा है। जिस समय लालच आदमी के दिमाग पर हावी होता है वह तमाम सामजिक मान-मर्यादाहीन, संवेदना शून्य, भाव-विहीन हो जाता है। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर में सामने आया। जहां तीन पुत्रों व पुत्रवधुओं ने जमीन के लालच में अपने ही पिता को इस कड़कड़ती ठंड में गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वृद्ध मनोजपाल सिंह ने अपने तीन पुत्रों व पुत्रवधुओं पर धोखाधड़ी से 45 बीघा जमीन का दानपत्र लिखवाकर उसे घर निकाल देने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। शिकायत में वृद्ध ने बताया कि उसके नाम पर 45 बीघा जमीन व मकान पैतृक संपत्ति है, उनके पांच पुत्र हैं, जिनमें से दो पुत्र अलीगढ़ और तीन गांव में रहते हैं। जब गांव में रहने वाले तीन...