पूर्णिया, फरवरी 5 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के रायपुरा चमनीटोला वार्ड संख्या तीन में बुधवार को करंट लगने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बारह वर्षीय आकाश कुमार चमनीटोला निवासी भगवान मिस्त्री का पुत्र था। वह आदर्श मध्य विद्यालय रायपुरा में कक्षा छह का छात्र था। मृतक के पिता भगवान मिस्त्री ने बताया कि बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे आकाश खेत की ओर घूमने गया था। इसी दौरान पास के एक किसान द्वारा मोटर से खेत में पानी पटवन किया रहा था। बिजली तार खेत की मेढ़ के किनारे बिछा हुआ था। उसी तार के संपर्क में आने से आकाश को तेज विद्युत करंट लगा औरवह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गया। काफी देर बाद जब पानी पटवन कर रहा किसान ने आकाश को अचेतावस्था में देखा। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी ग...