फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- शमसाबाद। खेत देखने जा रहे एक युवक को गुरुवार की रात ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम जांच पड़ताल को दौड़ी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ट्रैक्टर चालक को तलाश रही है। बबरापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू गुरुवार की शाम सात बजे के बाद अपने घर से खेत देखने के लिए जा रहा था । जब वह गांव के बाहर पहुंचा कि तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलते ही पिता श्यामवीर व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना की खबर थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रमेश सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.