लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- थाना भीरा क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी एक बुजुर्ग गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे खेत देखने पैदल जा रहे थे, पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। थाना भीरा क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी 60 वर्षीय लोकराम पासी गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से गांव के बाहर स्थित खेत देखने पैदल जा रहे थे। बताते हैं पीछे से एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में लोकराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...