गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगूरहा गांव में शनिवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों में नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव के राजू सहनी और विनोद कुमार शामिल हैं। इलाज के लिए दोनों को मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दियारा स्थित खेत देखने गए थे। वापस लौटने के क्रम में वे हादसे के शिकार हो गए। वहीं नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने राम ध्यान रावत के चार वर्षीय बेटे नीरज कुमार को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक हाथ भी टूट गया है।...