कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- किसान कल्याण केंद्र मंझनपुर में बुधवार को किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से कहा कि खेती में तकनीक अपनाएं व जैविक खेती करें। योजना का लाभ उठाकर तालाब की खोदाई कराकर उसमें मत्स्य पालन कर अपनी आय में वृद्धि भी किसान कर सकते हैं। केबीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर मशरूम की खेती भी करने की अपील की। इस दौरान अनुपस्थित अधिकारियों से सीडीओ ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने गेहूं में पहली सिंचाई व उसमें उर्वरक के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इफ्को के कर्मचारी अंकित कुमार ने नैनो यूरिया, डीएपी और दानेदार यूरिया -डीएपी के प्रयोग व गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.