सिद्धार्थ, दिसम्बर 24 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी खुर्द बुजुर्ग गांव के शेषराम पुत्र रामसेवक ने खेत जोत लेने के संबंध में उलाहना देने पर गांव के ही कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...