बाराबंकी, फरवरी 24 -- कोठी। क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में खेत जा रहे बाइक सवार बाप-बेटे पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी पीड़ित रामकैलाश ने बताया का के बेटे भानु प्रकाश मोटरसाइकिल से खेत में आलू की खुदाई के लिए पानी और नाश्ता लेकर जा रहे थे। उनके साथ उनका दो साल का बेटा त्रिशांक पटेल भी था। आरोप है कि गांव के मोड़ पर विपक्षी गांव के सोहित, सुखनन्दन, मोहित और रामनरायन ने उन्हें रोक लिया और लात-घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। कोठी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...