मुरादाबाद, जनवरी 6 -- खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीण के हाथ से बुलेट सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। इस मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ। जमालपुर गांव निवासी नेकपाल पुत्र सोमपाल सिंह अपने खेत जाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था कि इसी बीच बुलेट सवार दो युवक आए और कोई जानकारी लेने लगे और एकाएक उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान जिला संभल के थाना बनियाठेर के गांव अलावलपुर निवासी उरमान सिंह पुत्र छोटे के अलावा अरमान पुत्र इसराइल को गिरफ्तार किया। उनके पास मोबाइल भी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...