बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शाम खेत जा रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता की मां ने थाने तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी जब भी खेत जाती है तो गांव का प्रहलाद उसके साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकाता है। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे बेटी खेत जा रही थी। रास्ते में प्रहलाद ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। पुत्री ने मना किया तो गाली गलौज करने लगा। बचाव में बेटी ने गुहार लगाई तो वह भाग कर पहुंची। धमकी देते हुए वह भाग गया। बताया कि प्रहलाद गुंडा किस्म का आदमी है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.