बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी रात में खेत जाने को निकली थी। फिर वह घर नही आई। तो चिंतित परिजनों ने उसकी सभी संभावित जगहों पर तलाश की। कोई सुराग न लगने पर दो महिलाओं सहित चार को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। नानपारा कोतवाली के एक गांव निवासनी 15 वर्षीय बेटी 14 फरवरी की रात लगभग दस बजे घर से खेत जाने को कहकर निकली थी। फिर वह घर नही पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित परिजनों ने बेटी की हर संभावित जगह पर तलाश की। कोई सुराग न लगने पर गांव की ही दो महिलाओं सहित चार को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...