लखनऊ, जनवरी 15 -- पठान खेड़ा गांव में बुधवार शाम को बुजुर्ग छोटेलाल पाल (70) का शव आम के पेड़ से रस्सी पर लटकता मिला। पठान खेड़ा निवासी शंकर पाल ने बताया कि बुधवार दोपहर छोटेलाल घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। इस दौरान राहगीर ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि छोटेलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। घटना से परिवार में मातम है। छोटेलाल घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है। अबतक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.