लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम भदेड़ में खेत जा रहे दो युवकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी नानी भी हमले में चोटिल हो गईं। ग्राम भदेड़ निवासी उमा देवी पत्नी शिवप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके नाती गौरव शर्मा व सौरभ शर्मा, जो हरदोई जिले के ग्राम रहपालपुर के निवासी हैं, उनके यहां मेहमान के तौर पर आए हुए थे। 10 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे दोनों खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही अनूप शर्मा, राम निवास उर्फ रज्जन, सज्जन और दिनेश उर्फ छोटू ने एकजुट होकर उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। शोर स...