कानपुर, फरवरी 19 -- सरसौल। महाराजपुर में तीन दिन पहले एक युवक बाइक से खेत में खाद डालने के लिए गया और लापता हो गया। बेटे के न मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं उसकी बाइक खेत में ही खड़ी मिली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त कर महाराजपुर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। महाराजपुर के सुबंशीखेड़ा निवासी 27 वर्षीय दीपक पिछले तीन दिन से लापता है। मां रामसखी ने बताया कि 17 फरवरी की दोपहर दीपक घर से बाइक से खाद की बोरी लेकर खेत गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। रात होने के बाद भी जब वो नहीं लौटा तो खेतों में जाकर देखा गया तो बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी जबकि दीपक लापता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...