शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- कलान। ग्राम दारानगर अरथरी निवासी मीना पत्नी जयप्रकाश ने खेत में हिस्सेदारी को लेकर देवरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके पांच देवर हैं और उसके ससुर भी जीवित हैं। छह बीघा खेत 60 हजार रुपये में गिरवी रख दिया गया, लेकिन उसे कोई हिस्सा नहीं दिया गया। पति जयप्रकाश सबसे बड़े हैं। जब उन्होंने खेत में हिस्सा मांगा तो सभी देवरों ने मीना, जयप्रकाश और उनके बेटे विशाल को लाठी-डंडों से पीट दिया। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.