सीतापुर, फरवरी 3 -- सीतापुर, संवाददाता। थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौढी मजरा ग्वारी में खेत में लगा डंडा उखाड़ने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित सुरेश ने थानगांव थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानगांव के गौढी निवासी सुरेश ने आरोप लगाया है कि गांव के सरदार, जवाहिर, संदीप और दिलीप उनके खेत में लगे डंडे उखाड़ रहे थे। इस दौरान जब उनकी बेटी नेहा और रुचि ने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि चारों आरोपियों ने रास्ता रोककर दोनों बेटियो और भतीजे रमेश के साथ लात-घूसों व लाठियों से मारपीट की। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने घायलों को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...