फिरोजाबाद, नवम्बर 8 -- फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव रामदासपुरा में शनिवार दोपहर खेत के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चारों का डाक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पूठपुरा निवासी साहब सिंह पुत्र पंचम सिंह के खेत थाना बसई मोहम्मदपुर के रामदासपुरा में है। वहीं रामदासपुरा निवासी गुरदीप पुत्र बदन सिंह के खेत भी हैं। दोनों में शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने मामला शांत करा दिया। दोनों पक्षों में शनिवार को पुनः खेत की मेड को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से साहब सिंह उनका पुत्र बॉबी और दूसरे पक्ष से गुरदीप और उसकी मां मलोदा देवी घायल हो गए। दोनों पक्ष...