पीलीभीत, फरवरी 17 -- खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण की पिटाई लगा दी। जान से मारने की नियत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में घायल को छोड़कर आरोपी शिकायत करने पर धमकी देकर चला गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। घायल का उपचार चल रहा है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी दीपचंद ने बताया 15 फरवरी रात को वह अपने गेहूं की खेत की रखवाली कर रहा था। रात 8 बजे कई लोगों के साथ आग ताप रहा था। तभी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह मौके पर बेहोश हो गया। घटना को लेकर हलचल मच गई। लोगों ने बीच बचाव कर दिया। तभी आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.