महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के खेत में एक विशालकाय अजगर देखा गया। खेत में कार्य कर रहे किसान वसीज्जमा ने अजगर को देखा। इससे लोग दहशत में आ गए और तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान हकीम खान को दी। ग्राम प्रधान ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के सुरक्षाकर्मी महेंद्र कुमार व मिश्रीलाल ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को काबू में लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित पनियरा जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्य जीव दिखाई देने पर स्वयं कोई प्रयास न करें और तुरंत विभाग को सूचित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...