गुमला, दिसम्बर 8 -- गुमला। जिले के कामडारा प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा थाना क्षेत्र के ईचागुटू पहानटोली निवासी बिरसा सुरीन की 55 वर्षीय पत्नी चंपू सुरीन की खेत के पानी में गिरने और ठंड लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पुत्र बंधना सुरीन ने बताया कि रविवार देर शाम उसकी मां खेत गई थी,लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। अंधेरा होने के कारण परिजन रात में खोज नहीं पाए। सोमवार सुबह चंपू सुरीन का शव खेत के पानी में पड़ा मिला। आशंका है कि पानी में गिरने और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...