लोहरदगा, मार्च 6 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के बंसरी गुरिया टोली बृंदा तलाब के समीप निकोदिन टोप्पो के खेत के चुएं से सेन्हा पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृत महिला की पहचान बंसरी गुरिया टोली निवासी बुधराम उरांव की पत्नी मांगो उरांव के रूप में हुई है। मृतक महिला के पति बुधराम उरांव ने पुलिस को बताया कि रविवार को घर से वह निकली थी। बगल के गांव में बेटी-दामाद का घर है। वह वहां आना-जाना करती थी। बुधवार को दोपहर में खेत के पास चुआं में ग्रामीणों ने एक महिला की शव देखा। इसकी जानकारी सेन्हा थाना पुलिस को दी गयी। एसआई मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला की मौत चुआं में डूबने से होना प्रतीत होता है। अग्रतर कार्रवाई करते हुए सभी बिंदु...