जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जफराबाद(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के सुरहूरपुर गांव में खेत के सुरक्षा के लिए लगायी गयी जाली को मनबढ़ काटकर उठा ले गए। घटना की पीड़ित महिला ने गांव के ही चार लोगों के विरूद्ध तहरीर दिया है। उक्त गांव निवासी दीपा चौबे पत्नी सजंय चौबे ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होने अपने खेत की छुट्टा पशुओं से सुरक्षा के लिए चारो तरफ इंगल गाड़ कर लोहे की जाली लगवा रखी थी। उस जाली को गांव के ही कुछ लोग उखाड़कर ले गए। दीपा जब पूछने गई तब उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दिया। थानाप्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कार दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.