महोबा, दिसम्बर 23 -- महोबा, संवाददाता। सिंचाई को लेकर हुए विवाद में किशोर के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल की मां की तहरीर के आधार पर पिता पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मुख्यालय कोतवाली के गांव छिकहरा निवासी धरम सिंह की पत्नी कमला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर को उसका बेटा खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी परिजनों ने सिंचाई को लेकर गाली गलौच शुरु कर दी जिसका विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट की गई। मारपीट की घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित गंगा यादव, धीरेंद्र यादव और उनके पिता शिवनारायण यादव के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...