हाथरस, दिसम्बर 6 -- हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर में खेत की सिंचाई करते वक्त भाजपा नेता के भाई को सांप ने डस लिया। वह आलू के खेत की सिंचाई कर रहे थे। सांप के डसने के बाद परिवार के लोग उसे अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने भाजपा नेता के भाई को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। घर पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बृज प्रांत के महामंत्री कप्तान सिंह ठेनुआं का 40 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह शनिवार की सुबह करीब चार बजे आलू के खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उनको किसी जहरीले सांप ने डस दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने परिवार के लोगों को दी और वह अचेत हो गए। यह देख परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.