शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अल्हागंज के चिलौआ गांव स्थित नंदीशाला से आधा किमी की दूरी पर खेत की रखवाली कर रहे इमलिया गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेन्द्र वर्मा पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिसकी वजह वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त सुरेंद्र वर्मा की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात हुआ। शनिवार सुबह लोगों ने सुरेन्द्र को रजाई में लिपटे हुए खून से लथपथ गम्भीर हालत में पड़ा देखा। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, तब सुरेन्द्र वर्मा की मौत हो गई। बताया गया कि खेत की फसल की रखवाली कर रहे सुरेन्द्र ने सांड़ के हमले के बाद काफी संघर्ष किया। सांड़ जब फसल खराब कर रहा था, तब सुरेंद्र ने उसे भगाने का प्रयास किया। इस दौरान ही सांड़ ने उन पर हमला किाय। ग्रामीणों ने बताया कि मौके को देख कर लगता है कि सांड़ ने कई बार सुरेन्द्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.