पटना, मई 6 -- दियारा में रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे एक वृद्ध किसान की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना अथमलगोला थाना अन्तर्गत लहेरिया टोला गांव के ठीक सामने गंगा पार दियारा की है। सोमवार की सुबह दियारा कि ओर गए किसानों ने खेत में पड़ा शव देखा। जिसके बाद मृतक की पहचान लहेरिया टोला नवाब राय (68) के रूप में की गई। किसान के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाब राय प्रतिदिन की तरह रविवार की रात खेत की रखवाली करने दियारा गए थे। सोमवार की सुबह परवल की खेत में उनका शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर अथमलगोला थानाधयक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.