बदायूं, फरवरी 6 -- बिसौली, संवाददाता। खेत की रखवाली कर रहे एक युवक ने कुछ लोगों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि गोली लगने की बात संदिग्ध लग रही है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामला सहसवान कोतवाली के मोहम्मद मई गांव का है। यहां का रहने वाला देवेंद्र 35 वर्षा पुत्र मुन्ना लाल बुधवार रात खेत की रखवाली करने गया था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में उसकी कमर में गोली लग गई और उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहले बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुधार न होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.