औरैया, फरवरी 14 -- औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात हरपालपुर अड्डा के पास गेहूं के खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके साथ ही सड़क पर शव रखकर ट्रैफिक जाम लगा दिया। अमावता गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन सिंह रोज की तरह खेतों की रखवाली करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसी बीच चेन्नई में मौजूद उसके भाई के पास फोन आया कि अर्जुन को सूअर ने टक्कर मार दी है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो खेत में उनका शव पड़ा था। घटनास्थल पर कुल्हाड़ी, टूटी टॉर्च और लाल मिर्च पाउडर का पैकेट भी मिला, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.