संवाददाता, दिसम्बर 9 -- यूपी के लखीमपुर खीरी के दुधवा जंगल से के खेतों में पहुंचे नेपाली हाथियों के झुंड ने खेत की रखवाली कर रहे मजदूर पर हमला कर दिया। हाथियों के झुंड ने मजदूर को घेर लिया और उसे पटक कर मार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों में इस घटना से जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि हाथी एक महीने से उनके क्षेत्र में मौजूद हैं, लेकिन वन विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा। यह घटना सोमवार की देर रात दुधवा बफर जोन की मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म में हुई। इस क्षेत्र में नेपाल से आए जंगली हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों का झुंड एक बार फिर सोमवार की देर रात मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म में पहुंचा, जहां खेत की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय राम बहादुर पुत्र रोशन लाल ने साथियों समेत हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की। पर हाथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.