अमरोहा, नवम्बर 4 -- हसनपुर, संवाददाता। छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गया किसान लापता हो गया है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन कोई पता नहीं लग रहा है। कोतवाली में सूचना देकर पुलिस से तलाश में मदद करने की गुहार लगाई गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी किसान इंद्र सिंह रविवार रात करीब आठ बजे अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर खेत की रखवाली करने गया था। सोमवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर परिजनों को चारपाई पर इंद्र सिंह का मोबाइल और टॉर्च रखी मिली। कुछ ही दूरी पर बाइक भी खड़ी पाई गई, लेकिन इंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने तत्काल तलाश शुरू की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार शाम पत्नी हरप्यारी परिजनों के साथ...