पीलीभीत, फरवरी 3 -- पूरनपुर। खेत की रखवाली करने गए एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। महिलाओं के शोर शराबा करने पर बाघ ग्रामीण को छोड़कर झाड़ियों में चला गया। हमले में घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसडीएम और सीओ ने सीएचसी पहुंचकर घायल ग्रामीण का हाल चाल जाना। हालत गंभीर होने पर ग्रामीण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमराया के रहने वाले प्रेमराज पुत्र रामदयाल सोमवार को दियोरिया रेंज की नवदिया बीट के जंगल के पास अपने खेत में लगी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए। कुछ दूरी पर उनके परिवार के बच्चे और अन्य महिलाएं बकरी चरा रहीं थी। प्रेमराज अपने खेत से बच्चों के पास जा रहे थे। हरदोई ब्रांच नहर की पूर्वी पटरी पर बनी सड़क से वह बच्चों के पास जा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने प्रेमरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.